Showing posts with label Nobel Prize Winner. Show all posts
Showing posts with label Nobel Prize Winner. Show all posts

Thursday, January 5, 2017

Andhra Pradesh CM announced ₹100 crore gift prize for Nobel Prize winner.



आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के साइंटिस्टों के लिए एक घोषणा की है।
उन्होंने कहा है कि जो भी साइंटिस्ट नोबेल पुरुस्कार लेकर आएगा, उसे राज्य सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपए का पुरस्कार मिलेगा।
सीएम की ओर से दी जाने वाली यह प्राइज मनी नोबेल पुरुस्कार में मिलने वाली धनराशि का 17 गुना है।
नोबेल पुरुस्कार में 8 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानि करीब 5.96 करोड़ रुपए मिलते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले चंद्रबाबू नायडू ने 10 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था।
उन्होंने यह बात तिरुपति में इंडियन साइंस कांग्रेस के 104वें सेशन को संबोधित करने के दौरान कही।
यही नहीं राज्य के सीएम ने जापान के नोबेल पुरुस्कार विजेता तकाकी कजीता से सुझाव भी मांगा है कि कैसे नोबेल अवार्ड जीता जा सकता है?

बता दें कि नोबेल पुरुस्कार की शुरुआत वर्ष 1901 में नोबेल फाउंडेशन ने मशहुर वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में किया था।
नोबेल पुरुस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।
इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 8 मिलियन स्वीडिश क्रोनेर की राशि प्रदान की जाती है। अब तक भारत के 9 लोगों को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। वर्ष 2014 में कैलाश सत्यार्थी को बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए नोबेल शांति पुरुस्कार मिला था।
Thanks for reading our blog "Bihari Trend"If u like this post please like and comment for any suggestions or feedback.Don't forget to subsdcribe our blog for another updates...'Bihari Trend" ������