Showing posts with label trolls on tweeter. Show all posts
Showing posts with label trolls on tweeter. Show all posts

Thursday, January 5, 2017

Yograj Singh trends on Twitter after Dhoni steps down as team India Capt...



कल जैसे ही भारत के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने सीमित ओवरों की कप्तानी से इस्तीफा दिया।
ट्विटर पर लोगों ने युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
धोनी के करोड़ों चाहने वालों के बीच कुछ उनको नापसंद करने वाले लोग भी हैं। योगराज सिंह उनमें सबसे आगे हैं। योगराज धोनी को इतना नापसंद करते कि उनको कोसने का एक भी मौका नहीं छोड़ते।
योगराज और धोनी के बीच का छत्तीस का आंकड़ा तब शुरू हुआ था।
जब धोनी को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था।
उस दौर में युवराज धोनी से सीनियर थे और उनको कप्तानी का दावेदार माना जा रहा था।
लेकिन धोनी को टीम की कमान सौंपी गई। उस समय योगराज धोनी के इतने बड़े विरोधी नहीं थे।
लेकिन विश्व कप 2011 के फाइनल में जब धोनी ने युवराज की जगह खुद को उतारा तो योगराज से यह बात सहन नहीं हुई और उनके खिलाफ काफी कुछ कहा।
एक बार तो योगराज ने धोनी को थप्पड़ मारने की बात भी कह दी थी।
युवराज सिंह को टीम से बाहर करने का आरोप भी योगराज ने धोनी के मत्थे ही मढ़ा था और सिर्फ युवराज ही नहीं गंभीर, सहवाग जैसे खिलाड़ियों के टीम से बाहर करने का जिम्मेवार भी धोनी को ही मानते हैं।
धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद लोगों ने ट्वीट कर के योगराज को इस फैसले से सबसे खुश इंसान बताया तो किसी ने उनकी मुस्कुराती तस्वीर वाली फोटो ट्वीटर पर शेयर कर की।
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से योगराज सिंह का काफी लोगों ने मजाक भी उड़ाया।
अब देखने वाली बात यह होगी कि धोनी आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी जारी रखते हैं या वह आईपीएल में भी कप्तानी से इस्तीफा दे देंगे।

Thanks for reading our blog "Bihari Trend"If u like this post please like and comment for any suggestions or feedback.Don't forget to subsdcribe our blog for another updates...'Bihari Trend" ������