Wednesday, January 11, 2017

ये देख कर रह जायेंगे दंग ! दुनिया का सबसे बड़ा अजूबा पेड़।



आपने अपने जीवन में रोज ढेर सारे केले देखे होंगे।
लेकिन हम जिस केले के बारे में आज आपको बताने जा रहे हैं।
वो किसी अजूबे से कम नहीं हैं।
अभी आपके स्क्रीन पर जो दिखाया जा रहा हैं।
उसे देख कर आप भी सोच रहें होंगे की ये अजीब सी चीज क्या है?
यही है वो अजूबा केले का घोर।
28 दिसम्बर को सुबह बिहार के सहरसा जिले के एक छोटे से गांव सौर बाजार से कुछ तस्वीरें सामने आयी ।
जिसे देखने वाले भौचक्के रह गए और लोगो ने इन तस्वीरों को फेसबुक,ट्विटर और व्हाट्सएप्प पर भी पोस्ट किया ।
ये केले का घोर एक किसान के घर के पीछे लगे हुए केले के पेड़ का है।
किसान का कहना है कि ये केले का घोर सिर्फ एक रात में ही 2 फ़ीट से 12 फ़ीट का हो गया है।
उसने ये दावा किया है कि उसने एक दिन पहले भी इस घोर को देखा था तभी ये 2 फ़ीट से भी छोटा था ।
लेकिन सिर्फ एक रात में ये 12 फ़ीट का हो गया।
किसान के पड़ोसियों से जब बात की गई और सच्चाई का पता लगाया गया तो उनका भी यही जबाब था कि ये एक दिन पहले बहुत ही छोटा सा था।
जैसे ही ये खबर पुरे गांव में फैली वैसे ही वहाँ लोगो का ताँता लगना शुरू हो गया।
गांव के लोग तो इसे ईश्वर का चमत्कार और आशीर्वाद मानकर इसकी पूजा पाठ में लग गए हैं।
वहीँ दूसरी ओर कुछ खाद और उर्वरक बनाने वाली कंपनियों ने इसके सैंपल को जाँच के लिए लैब में भेजा हैं।
साथ ही उन उर्वरक कंपनीयों का ये दावा है कि ये केले का पेड़ एक हाइब्रिड पेड़ हैं और इसमें कुछ रासायनिक उर्वरकों का भी इस्तेमाल हुआ हैं।
जिस वजह से ऐसा हुआ है।
जबकि किसान ने ये भी दावा किया है कि इस केले के पेड़ में ना ही किसी उर्वरक का इस्तेमाल हुआ है और ना ही ये कोई हाइब्रिड पेड़ हैं।
अब इसमें सच्चाई जितनी भी हो लेकिन ये तो सच है कि ये कोई चमत्कार से कम नहीं है।
क्योकि किसी भी रसायन के इस्तेमाल से कोई भी फल या कोई भी पेड़ एक रात में 2 फ़ीट से 12 फ़ीट का नहीं हो सकता है।
साथ ही ये केले का घोर दुनिया का सबसे लंबे केले का घोर भी माना जा रहा है।



So freinds,Thanks for coming on Career's Adda.Hope this information will help you.Help us by your Support.Career'S Adda.For more updates:-Join us on YouTube- https://www.youtube.com/c/BihariTrend Makemytrip IN

Sunday, January 8, 2017

Virender Sehwag makes a mistake while trolling news website 'Emirates 24...


जैसा कि हम जानते है महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को भारत की वनडे और टी ट्वेंटी टीम की कप्तानी छोड़ दी थी।
जैसे ही धोनी ने यह एलान किया मीडिया में खबर छा गई।
क्रिकेटरों से लेकर खेलप्रेमियों तक ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।
इस बीच दुबई की एक न्यूज वेबसाइट से बहुत बड़ी गलती हो गई।
न्यूज़ वेबसाइट एमिरेट्स 24/7 डॉट कॉम ने अपने ट्वीट में लिखा, “विराट कोहली ने भारत के सीमित ओवरों के नए कप्तान के रूप में धोनी की जगह ली है.”।
उनके इस ट्वीट के टेक्स्ट में कोई गड़बड़ी नहीं है बल्कि इसके साथ अटैच फोटो में बड़ी गड़बड़ी हुई हैं।
इस न्यूज पोर्टल ने धोनी की जगह उनकी बायोपिक के हीरो सुशांत सिंह राजपूत का फोटो ट्वीट कर दिया, जिन्होंने फिल्म में धोनी का किरदार निभाया है।
इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर एमिरेट्स 24/7 का मजाक उड़ाया जाने लगा।
ट्वीटर पर सक्रिय रहने वाले भारत के पूर्व ओपनर बैट्समेन वीरेंद्र सहवाग भी मजाक उड़ाने के हौड़ में शामिल हो गए।
सहवाग ने वेबसाइट सेवन पर व्यंग्य करते हुए अपने हमशक्ल का फोटो ट्वीट करते हुए लिखा,
मैं आपके साथ थोड़ी देर में हवाई यात्रा करने वाला हूं और उम्मीद करता हूँ कि आप मेरी जगह इस आदमी को बोर्डिंग के लिए इजाजत नहीं देंगे।
लेकिन इस बीच वेबसाइट का मजाक उड़ाने के चक्कर में वीरेंद्र सहवाग से भी एक गलती हो गई।
उन्होंने एमिरेट्स 24/7 को एमिरेट्स एयरलाइन्स समझकर ट्वीट कर दिया।
उसके बाद तो
सहवाग भी निशाने पर आ गए और
कुछ लोगों ने उनका भी जमकर मजाक उड़ाया।
सहवाग के इस ट्वीट के तुरंत बाद एमिरेट्स एयरलाइन्स ने सहवाग का असली फोटो ट्वीट करके व्यंग के रूप में लिखा की,
सहवाग
आपको घबराने की जरूरत नहीं, हमें आपका बैक मिल गया है और हम आपके साथ अगली उड़ान के लिए तैयार हैं।
हालांकि ट्वीटर पर इतना धमाल हो जाने के बाद भी न्यूज वेबसाइट एमिरेट्स 24/7 को अपनी गलती का एहसास नहीं हुआ था और उसने अपने इस ट्वीट को डिलीट नहीं किया था।

Thursday, January 5, 2017

Andhra Pradesh CM announced ₹100 crore gift prize for Nobel Prize winner.



आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के साइंटिस्टों के लिए एक घोषणा की है।
उन्होंने कहा है कि जो भी साइंटिस्ट नोबेल पुरुस्कार लेकर आएगा, उसे राज्य सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपए का पुरस्कार मिलेगा।
सीएम की ओर से दी जाने वाली यह प्राइज मनी नोबेल पुरुस्कार में मिलने वाली धनराशि का 17 गुना है।
नोबेल पुरुस्कार में 8 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानि करीब 5.96 करोड़ रुपए मिलते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले चंद्रबाबू नायडू ने 10 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था।
उन्होंने यह बात तिरुपति में इंडियन साइंस कांग्रेस के 104वें सेशन को संबोधित करने के दौरान कही।
यही नहीं राज्य के सीएम ने जापान के नोबेल पुरुस्कार विजेता तकाकी कजीता से सुझाव भी मांगा है कि कैसे नोबेल अवार्ड जीता जा सकता है?

बता दें कि नोबेल पुरुस्कार की शुरुआत वर्ष 1901 में नोबेल फाउंडेशन ने मशहुर वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में किया था।
नोबेल पुरुस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।
इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 8 मिलियन स्वीडिश क्रोनेर की राशि प्रदान की जाती है। अब तक भारत के 9 लोगों को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। वर्ष 2014 में कैलाश सत्यार्थी को बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए नोबेल शांति पुरुस्कार मिला था।
Thanks for reading our blog "Bihari Trend"If u like this post please like and comment for any suggestions or feedback.Don't forget to subsdcribe our blog for another updates...'Bihari Trend" ������

PM Modi's big praise for Nitish Kumar over Bihar liquor ban on Prakash P...



सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना पहुँचे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के वजह से पटना में सुरक्षा व्यवस्था काफी बढा दी गई थी।
लेकिन फिर भी सुरक्षा कारणों के वजह से पी एम पटना साहिब के गुरूद्वारे नहीं जा पाए।
उन्होंने सभी नेताओं के साथ गांधी मैदान के प्रकाश उत्सव आयोजन में हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रकाश पर्व की तैयारियों और इंतजाम पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की और उन्हें सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी शराबबंदी के मुद्दे पर नीतीश कुमार की सराहना की है।
उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने राज्य में शराबबंदी का जो बीड़ा उठाया है वह सबकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि बिहार के सभी राजनेता मिल जुलकर नीतीश जी के इस कदम का समर्थन करें और उन्हें सहयोग करें।
वहीं नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के उस फैसले की तारीफ की है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में शराबबंदी लागू की थी।
नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी 12 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने वहां शराबबंदी लागू कर अनूठी मिसाल पेश की थी।
इससे पहले दोनों नेताओं को एक साथ आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते देखा गया और मोदी जी ने प्रकाश पर्व के मौके पर वहाँ उपस्थित पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत अन्य नेताओं को तथा वहाँ उपस्थित सिख समुदाय को शुभकामनाएं और बधाईयाँ भी दी।

दूसरे तरफ आज कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मीडिया से बात करते हुए प्रकाश उत्सव के मौके पर देशवासियों को शुभकामनायें दी।


Thanks for reading our blog "Bihari Trend"If u like this post please like and comment for any suggestions or feedback.Don't forget to subsdcribe our blog for another updates...'Bihari Trend" ������

Yograj Singh trends on Twitter after Dhoni steps down as team India Capt...



कल जैसे ही भारत के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने सीमित ओवरों की कप्तानी से इस्तीफा दिया।
ट्विटर पर लोगों ने युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
धोनी के करोड़ों चाहने वालों के बीच कुछ उनको नापसंद करने वाले लोग भी हैं। योगराज सिंह उनमें सबसे आगे हैं। योगराज धोनी को इतना नापसंद करते कि उनको कोसने का एक भी मौका नहीं छोड़ते।
योगराज और धोनी के बीच का छत्तीस का आंकड़ा तब शुरू हुआ था।
जब धोनी को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था।
उस दौर में युवराज धोनी से सीनियर थे और उनको कप्तानी का दावेदार माना जा रहा था।
लेकिन धोनी को टीम की कमान सौंपी गई। उस समय योगराज धोनी के इतने बड़े विरोधी नहीं थे।
लेकिन विश्व कप 2011 के फाइनल में जब धोनी ने युवराज की जगह खुद को उतारा तो योगराज से यह बात सहन नहीं हुई और उनके खिलाफ काफी कुछ कहा।
एक बार तो योगराज ने धोनी को थप्पड़ मारने की बात भी कह दी थी।
युवराज सिंह को टीम से बाहर करने का आरोप भी योगराज ने धोनी के मत्थे ही मढ़ा था और सिर्फ युवराज ही नहीं गंभीर, सहवाग जैसे खिलाड़ियों के टीम से बाहर करने का जिम्मेवार भी धोनी को ही मानते हैं।
धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद लोगों ने ट्वीट कर के योगराज को इस फैसले से सबसे खुश इंसान बताया तो किसी ने उनकी मुस्कुराती तस्वीर वाली फोटो ट्वीटर पर शेयर कर की।
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से योगराज सिंह का काफी लोगों ने मजाक भी उड़ाया।
अब देखने वाली बात यह होगी कि धोनी आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी जारी रखते हैं या वह आईपीएल में भी कप्तानी से इस्तीफा दे देंगे।

Thanks for reading our blog "Bihari Trend"If u like this post please like and comment for any suggestions or feedback.Don't forget to subsdcribe our blog for another updates...'Bihari Trend" ������

Wednesday, January 4, 2017

महेंद्र सिंह धोनी ने ODI और T20 में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ी।




भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी ट्वेंटी टीम की कप्तानी छोड़ दी है।
इसकी सुचना उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को भी दे दी है।
धोनी के इस फैसले के बाद भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है।
धोनी ने चयनकर्ताओं को बताया है कि वो इंग्लैंड के खिलाफ वन डे और टी ट्वेंटी मैचों की सीरीज़ के लिए उपलब्ध रहेंगे।
धोनी के इस फैसले के बाद बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने कहा की हर भारतीय क्रिकेट फैन की तरफ से मैं धोनी को बतौर कप्तान क्रिकेट के सारे फॉर्मेट में उनके योगदान के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।
उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने नई बुलंदियों को छुआ और भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम इतिहास में उनका नाम हमेशा दर्ज रहेगा।
बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की हैं।
झारखंड के रांची में जन्मे धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 साल बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था।
उन्हीं के कप्तानी में भारत ने 2007 आईसीसी वर्ल्ड टी ट्वेंटी,
कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जैसे अहम मुकाबले जीते थे।
धोनी ने 283 वन-डे मैचों में 50.89 की बेहतरीन औसत से 9110 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 61 अर्धशतक शामिल हैं।
73 टी ट्वेंटी मैचों में धोनी ने 1112 रन बनाए।
जहाँ एक तरफ धोनी को उनकी आक्रामक शैली और हैलिकॉप्टर शॉट्स जैसे नए स्ट्रोक की खोज करने के लिए जाना जाता हैं वहीं दूसरे तरफ उन्हें शांत दिमाग से कप्तानी के लिए भी जाना जाता है।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की कमी हमेशा भारतीय क्रिकेट टीम को खलेगी।


Thanks for reading our blog "Bihari Trend"If u like this post please like and comment for any suggestions or feedback.Don't forget to subsdcribe our blog for another updates...'Bihari Trend" ������

Chris Gayle's New Year Celebration Party Pictures gone viral.


वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल को उनकी धुंआधार बल्लेबाजी और मौज मस्ती की जिंदगी जीने के लिए जाना जाता हैं।
गेल ने इस बार नए साल का सेलिब्रेशन सेंट किट्स के अल्ट्रा कार्निवल में मनाया।
गेल ने इससे जुड़ी फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की। यहाँ वो अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ पहुंचे थे।
अक्सर कुछ नया करने वाले गेल की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की ड्रेस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
आइये देखते है उनकी न्यू ईयर सेलिब्रेशन्स से जुड़ी कुछ तस्वीरें जो दुनिया भर में ट्रेंड कर रहीं हैं।


Thanks for reading our blog "Bihari Trend"If u like this post please like and comment for any suggestions or feedback.Don't forget to subsdcribe our blog for another updates...'Bihari Trend" ������